समाज का उत्थान
समाज- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज में रहता है तथा सभी प्रकार की आचार विचार और जीवनशैली समाज से प्राप्त करता है लेकिन आज समाज का भी पतन हो रहा है इसके कई कारण कहे जा सकते हैं bible समाज पतन के कारण- समाज पतन का मुख्य जिम्मेदार मनुष्य स्वयं है जो समाज का अंग है इसका मुख्य कारण अज्ञानता है अज्ञानता के कारण मनुष्य कई प्रकार की आध्यात्मिक,धार्मिक,सामाजिक व,आर्थिक गलतियां करता रहता है जिससे समाज में दिनोंदिन गिरावट आती गई इन सभी में आज हम धार्मिक औरआध्यात्मिकता पर बात करेंगे। आध्यात्मिक जीवन आज चाहे किसी भी धर्म को मानने वाले समाज का हो काफी गिर गया है इसका मुख्य कारण आध्यात्मिकता में पाखंडवाद का प्रवेश है और इसका मुख्य जिम्मेदार समाज का गुरू वर्ग है जो समाज को सही दिशा न देकर समाज को गुमराह किया है और समाज को पाखंड की ओर धकेल कर नास्तिकता की ओर ले जा रहा है आज हम उस चौराहे पर खड़े हैं जहां से नास्तिक होने की सीमा प्रारंभ होती है क्योंकि परमेश्वर से मिलने वाला आध्यात्मिक लाभ अज्ञानी धर्मगुरुओं के कारण नहीं मिल पाया आज हम यह भी जानेंगे कि इस संसार म...